दीपावली पर सफाई कर्मचारियों के घर भी जले खुशियों के दीप, सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध की पहल से मिला दो माह का वेतन
अध्यक्ष मंजू वैध के नेतृत्व में कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, वेतन मिलते ही जावर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

ओजस्व समाचार संपादक अभिषेक शर्मा
जावर। दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर बैठे जावर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत मिली है। सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध की पहल पर सफाई कर्मचारियों को दो माह का लंबित वेतन दिलाया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले वेतन मिलना किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ दीपावली का त्योहार मनाना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे समय में सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध ने कर्मचारियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए पहल की, जिससे उन्हें उनका बकाया वेतन मिल सका।मनोज वैध की पहल की कर्मचारियों ने की सराहनासफाई कर्मचारियों ने सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की समस्या को समझते हुए वेतन दिलाने के लिए सक्रिय पहल की। कर्मचारियों ने उनकी इस पहल को कर्मचारी हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।वेतन मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष मंजू वैध, सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध, नगर परिषद उपाध्यक्ष तेजसिंह कप्तान, पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के संरक्षक शिवम सोनी का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।हड़ताल खत्म, अब फिर संभालेंगे नगर की सफाई व्यवस्थादो माह का वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया है। इससे दीपावली के दौरान जावर नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर बनी परेशानी भी दूर होगी। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से नगरवासियों को भी राहत मिलेगी।कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली के अवसर पर वेतन मिलने से उनके घरों में भी खुशियों के दीप जल सकेंगे। कर्मचारियों ने समस्या के समाधान के लिए पहल करने वाले सांसद प्रतिनिधि मनोज वैध, अध्यक्ष मंजू वैध सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।


