जावर….जहां एक ओर गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है वहीं दूसरी ओर जल संकट ने लोगों को ओर परेशान कर दीया है वैसे तो नगर सहित पूरे प्रदेश में जल संकट विकराल रूप ले रहा है लोगो को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है वहीं नगर में दो दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है वह भी समय बे समय परन्तु इस संकट में वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर ने उनके वार्ड ही नहीं बल्कि जहां भी जरूरत हो टैंकर के माध्यम से निःशुल्क जल प्रदाय व्यवस्था कर नागरिकों को संजीवनी देने का सराहनीय कार्य किया है विदित हो कि पूर्व में भी जल संकट के समय कृपाल सिंह ठाकुर पूर्व पार्षद ने अपने निजी व्यय से लोगों को पानी उपलब्ध करा कर पुण्य अर्जित किया था वार्ड नंबर 11 में कल अजय सिंह ने नगर वासियों की उपस्थिति में निःशुल्क जल प्रदाय सेवा टैंकर को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया इस दौरान ठाकुर ने कहा कि हम तन मन धन से वार्ड ही नहीं संपूर्ण नगर की सेवा के लिए तत्पर है सभी को पानी उपलब्ध कराया जाएगा कही कोई कमी नहीं होगी सभी को पानी मिले इसके लिए हम प्रयासरत है जरूरत पड़ी तो हम शासन स्तर से भी मदद लेंगे । इस निःशुल्क जल प्रदाय की अनुकरणीय पहल पर नागरिकों द्वारा अजय सिंह को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया
